उज्जैन
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार मे रोजाना लाखों की संख्या मे श्रद्धांलु का आगमन लगा रहता है. श्रद्धांलु की बेहतर सुविधा के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति समय-समय पर कई बदलाव करती है. अप्रैल का महीना शुरू होते ही भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. इसी के तहत महाकाल के भक्तो के लिए एक खुशखबरी मंदिर समिति लाई है।
दरसल उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दर्शन का तरीका अब बदल गया है. पहले जहां श्रद्धालु एक दिन पहले घंटों लाइन में लगकर निशुल्क ऑफलाइन परमिशन लेते थे, अब वह व्यवस्था पूरी तरह समाप्त कर दी गई है. मंदिर समिति ने इसे डिजिटल बनाते हुए तत्काल बुकिंग भी ऑनलाइन कर दी है. अब श्रद्धालु घर बैठे ही एक दिन पहले स्लॉट बुक कर सकेंगे. साथ ही, पहले तीन महीने पहले खुलने वाली बुकिंग विंडो को घटाकर एक माह कर दिया गया है, जिससे प्रक्रिया और सरल बन गई है।
परमिशन के लिए घंटों खड़ा नहीं होना पड़ेगा
महाकाल मंदिर में करीब 1700 भस्म आरती की परमिशन रोजाना ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से होती थी। जिसमें 300 परमिशन ऑफलाइन होती थी जिसमें श्रद्धालुओं को एक दिन पहले महाकाल मंदिर के काउंटर पर करीब 5 से 6 घंटे लाइन में लगकर आरती की परमिशन के लिए खड़े होना पड़ता था।
अब परिमशन के लिए श्रद्धालुओं घंटों तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। महाकाल मंदिर समिति ने 9 अप्रैल से ऑफलाइन परमिशन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। श्रद्धालु एक दिन पहले होने वाली बुकिंग को तत्काल कोटे का नाम देकर 300 परमिशन एक दिन पहले ऑनलाइन बुक कर सकेंगे।
इसके लिए महाकाल मंदिर की वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से 200 रुपए प्रति श्रद्धालु को ऑनलाइन मंदिर समिति को देना होगा।
अब निशुल्क भस्म आरती के भी लगेंगे रूपये
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हर सुबह भस्म आरती के लिए 300 ऑफ़ लाइन भस्म आरती की परमिशन भी होती थी. जो पूरी तरह से निशुल्क होती थी. यह ऑफ़ लाइन परमिशन मे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती थीं. जिसमे घंटों इंतजार के बाद यह परमिशन कुछ लोगों को ही मिल पाती थी. लेकिन अब यह व्यवस्था बदल गई है. अब श्रद्धांलुओ लाइन मे लगने से राहत तो मिलेगी. लेकिन जेब मे हाथ भी डालना पड़ेगा. मंदिर समिति ने नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए ऑफलाइन व्यवस्था खत्म कर दी है. अब ऑफ लाइन परमिशन ऑनलाइन मिलेगी, लेकिन इसके लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा. जहां पहले 300 श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहते थे, अब उन्हें घर बैठे बुकिंग की सुविधा मिलेगी. सुविधा बढ़ी है, लेकिन निशुल्क दर्शन मे अब पैसे लगेंगे।
श्रद्धांलु को मिलेगी राहत
मंदिर समिति ने गर्मी को देखते हुए यह सुविधा दी है अब श्रद्धांलुओ को घंटो लाइन मे खडे रहने की आवश्यकता नही रहेगी. यह सुविधा की शुरुआत मंदिर समिति ने 9 अप्रैल से शुरू कर दी है. जिसमे ऑफलाइन परमिशन को पूरी तरह से बंद कर दिया है. और श्रद्धालु एक दिन पहले होने वाली बुकिंग को तत्काल कोटे का नाम देकर 300 परमिशन एक दिन पहले ऑनलाइन बुक की जा सकेगी. इसके लिए महाकाल मंदिर की वेब साईट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ के माध्यम से 200 रुपए प्रति श्रद्धालु को ऑनलाइन मंदिर समिति को देना होगा।
नियमित परमिशन की एक माह पहले खुलेगी विंडो
महाकाल मंदिर की भस्मारती की सामान्य ऑनलाइन बुकिंग में बदलाव किया गया है। पहले विंडो तीन माह पहले खुलती थी, लेकिन नए नियम के तहत एक माह पहले खुलेगी। मई माह के लिए नियमित बुकिंग विंडो 21 अप्रैल 2026 को सुबह 8:00 बजे खुलेगी। जून माह एवं आगामी महीनों हेतु बुकिंग एक महीने पहले, हर माह की 1 तारीख को सुबह 8:00 बजे खुलेगी। जून की बुकिंग 1 मई से और जुलाई की बुकिंग 1 जून से प्रारंभ होगी।
संध्या आरती और शयन आरती में कर चुके हैं बदलाव
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा और सुगम दर्शन व्यवस्था हेतु मंदिर प्रबंध समिति द्वारा भगवान की नित्य होने वाली त्रिकाल आरती बुकिंग प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी और ऑनलाइन कर दिया गया है।
संध्या आरती और रात में होने वाली शयन आरती में भक्तों की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने 19 फरवरी से श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती की तरह संध्या आरती और शयन आरती में दर्शन के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू की थी।
इन दोनों आरती में भी भक्तों को प्रवेश के लिए 250-250 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने पड़ रहे है। शुल्क नहीं देने वाले भक्तों को चलित दर्शन की व्यवस्था की गई थी।
संध्या आरती: इसके लिए बुकिंग पोर्टल प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे खुलेगा। बुकिंग होने के पश्चात आरती दर्शन हेतु अंतिम प्रवेश समय सायं 6 बजे तक।
शयन आरती: इसके लिए बुकिंग पोर्टल प्रतिदिन शाम 4:00 बजे खुलेगा। बुकिंग होने के पश्चात आरती दर्शन हेतु अंतिम प्रवेश समय रात्रि 10 बजे तक।
कैसे होंगी बुकिंग जानिए प्रोसेस
श्री महाकालेश्वर समिति की ऑफिसअल वेबसाईट से श्रद्धांलु तत्काल भस्मार्ती बुकिंग कर सकेगे. जिसके लिए सबसे पहले चयनित तिथि से 1 दिन पहले सुबह 8:00 बजे पोर्टल खुलेगा. (जैसे- यदि आपको 20 अप्रैल के लिए बुकिंग करनी है, तो पोर्टल 19 अप्रैल सुबह 8:00 बजे खुलेगा. भस्मारती बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी।
बुकिंग सिर्फ 300 दर्शनर्थियो के लिए होगी…..
तीन माह का इंतजार होगा अब ख़त्म
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती की बुकिंग को लेकर एक नई कहानी शुरू हुई है. पहले जहां श्रद्धालु तीन महीने पहले से इंतजार करते थे, अब नियम बदल गए हैं. अब सिर्फ एक महीने पहले ही बुकिंग का मौका मिलेगा. मई के लिए 21 अप्रैल सुबह 8 बजे विंडो खुलेगी, जबकि आगे हर महीने की पहली तारीख को नई शुरुआत होगी।

