Hindi News / मध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹12,500 का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार

Article Top Ad

संवाददाता सुरेश मालवीय ।

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹12,500 के इनामी और तीन थानों से फरार चल रहे शातिर बदमाश शाहिद खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आदित्य शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री मलकीत सिंह तथा एसीपी श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज पटवा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी शाहिद खान पिता जाहिद खान निवासी राहतगढ़, जिला सागर हाल निवासी पन्ना नगर करोंद भोपाल पर हत्या के प्रयास, अपहरण, अवैध वसूली, चोरी, दुष्कर्म, बलवा और आर्म्स एक्ट सहित 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी पर निशातपुरा थाना के अपहरण और फिरौती मामले में ₹10 हजार तथा गौतम नगर थाना के मामले में ₹2500 का इनाम घोषित था।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक कमलेश चौहान, प्रधान आरक्षक चतर सिंह, फिरोज खान, आरक्षक राजेंद्र मीणा, मसूद चौहान, जितेंद्र सिकरवार एवं रोशन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

khabariyanews को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google