Hindi News / छत्तीसगढ़

6 करोड़ की लागत से बदलेगा हॉकी स्टेडियम का एस्ट्रोटर्फ, खिलाड़ियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

6-करोड़-की-लागत-से-बदलेगा-हॉकी-स्टेडियम-का-एस्ट्रोटर्फ,-खिलाड़ियों-को-मिलेंगी-हाईटेक-सुविधाएं
6 करोड़ की लागत से बदलेगा हॉकी स्टेडियम का एस्ट्रोटर्फ, खिलाड़ियों को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं
Article Top Ad

राजनांदगांव.

हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले राजनांदगांव के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की हालत सुधरने वाली है। चार महीने पहले राज्य सरकार द्वारा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम के अपग्रेडेशन के लिए मंजूर किए गए 6.04 करोड़ रुपए के कामों के टेंडर को लेकर स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

ऐसे में अब जल्द ही स्टेडियम में काम शुरू हो जाएगा। जिससे खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर टर्फ में खेलने की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा स्पीकर एवं स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों के बाद शासन से यह स्वीकृति मिली थी। खेल और युवा कल्याण विभाग के अनुसार इन पैसों का इस्तेमाल एस्ट्रोटर्फ बदलने, नई इमारत बनाने और स्टेडियम की कुल सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अंदरूनी सड़कों को सुधारने में किया जाएगा। इस अपग्रेड से स्टेडियम के आधुनिक होने और खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के बेहतर मौके मिलने की उम्मीद है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad