Hindi News / भोपाल / मध्य प्रदेश

मानसून से पहले एक्शन में विधायक आतिफ अकील: जलभराव की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Article Top Ad

भोपाल। आगामी मानसून के दौरान शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए भोपाल उत्तर के विधायक आतिफ अकील ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का सघन दौरा किया और नगर निगम व संबंधित विभाग के अधिकारियों को ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए।

इन क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण

विधायक आतिफ अकील ने भोपाल टॉकीज चौराहा, सिंधी कॉलोनी, शाहजहानाबाद और लाल मस्जिद रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ये वे इलाके हैं जहाँ हर साल भारी बारिश के दौरान जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उन तकनीकी खामियों से अवगत कराया जिनकी वजह से पानी की निकासी बाधित होती है।अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने की हिदायत भ्रमण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि मानसून की दस्तक से पहले नालों की सफाई और ड्रेनेज लाइनों का रखरखाव हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा, जनता की सहूलियत हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की प्रगति और जलभराव मुक्त भोपाल के लिए यह आवश्यक है कि ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त हो ताकि बारिश का पानी बस्तियों में न घुसे।

जनता की सहूलियत पर जोर

विधायक ने अधिकारियों के साथ पैदल चलकर गलियों और मुख्य मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस बार प्रशासन की मुस्तैदी से नागरिकों को पिछले वर्षों की तुलना में राहत मिलेगी। क्षेत्र के निवासियों ने विधायक की इस सक्रियता की सराहना की है, क्योंकि समय रहते किए जा रहे इन प्रयासों से आगामी बरसात में घरों और दुकानों में पानी भरने के खतरे को कम किया जा सकेगा।

khabariyanews को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google