Author: admin

 भारत विविधताओं का देश है और यह विविधता यहां के खान-पान में भी साफ नजर आती है, खासकर रोटियों में. देश के अलग-अलग राज्यों में अलग तरह की रोटियां बनाई जाती हैं, जिनका स्वाद और बनाने का तरीका भी अलग होता है. इन्हीं में से एक खास रोटी है राजस्थान की ट्रेडिशनल बेजड़ (बेजर) रोटी. जौ, चने और गेहूं के आटे से बनी यह रोटी खाने में तो लाजवाब होती ही है साथ ही काफी हेल्दी भी होती है. जब इसे घी लगाकर लहसुन की चटनी या सब्जी के साथ परोसा जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता…

Read More

लखनऊ  यूपी में पड़ रही गर्मी अब अपने पूरे तेवर दिखाने लगी है। अभी अप्रैल का महीना आधा ही बीता है और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में कुछ शहरों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस और कुछ का इसके भी पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल इस चुभती गर्मी से किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आने वाले अगले कुछ दिनों में ये गर्मी और सितम ढा सकती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को यूपी के पांच जिले ऐसे रहे,…

Read More

जगदलपुर. बस्तर जिले में सुरक्षित मातृत्व की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन और यूनिसेफ़ ने एक अत्यंत संवेदनशील और अनूठी पहल की शुरुआत की है. सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में महारानी अस्पताल में ‘रेड (रिचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर’ का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस गौरवपूर्ण क्षण को और भी विशेष बनाते हुए कलेक्टर ने स्वयं पहल की और अस्पताल में उपस्थित एक नवजात शिशु की माता को सादर आमंत्रित कर उनके हाथों से ही इस केंद्र का उद्घाटन करवाया. यह हृदयस्पर्शी दृश्य इस सशक्त संदेश का प्रतीक…

Read More

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में पानी की जरूरत कई गुना बढ़ जाती है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर से पसीने के रूप में पानी तेजी से निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर समय पर और सही मात्रा में पानी नहीं पिया जाए, तो इसका असर सीधे सेहत पर पड़ता है। दरअसल, कई लोग अपनी उम्र और शरीर की जरूरत के अनुसार पानी नहीं पीते, जिससे थकान, चक्कर, सिरदर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने…

Read More

नई दिल्ली कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगता दिख रहा है. पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट में मिली जमानत के खिलाफ दायर असम सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मिली अग्रिम जमानत पर रोक लगा दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही पवन खेड़ा को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।  सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस अतुल एस. चंदूरकर की बेंच के सामने असम सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तीखे सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘अपराध असम में हुआ,…

Read More

भोपाल  मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है. तापमान में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बाद एमपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. इंदौर उज्जैन एमपी के सबसे गर्म जिलों में शामिल हैं. यहां का तापमान 40 डिग्री तक चला गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में लू चलने का अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान और पश्चिम की तरफ से आ रही तेज गर्म हवाओं ने तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू कर दी है. जिससे गर्मी शुरू हो गई है. इंदौर से उज्जैन संभाग के…

Read More

 लखनऊ  बसपा प्रमुख मायावती ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का स्वागत किया है. उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसमें SC, ST और OBC महिलाओं के लिए अलग से कोटा देने की मांग की. मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण के पक्ष में है।  मायावती ने कहा- “हमारी पार्टी देश की संसद, लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित 33% आरक्षण का और इसे आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए सही और उचित कदम का स्वागत करती है. हालांकि इसमें काफी देरी हुई है, लेकिन…

Read More

 जब भी लोग किसी पार्टी की मेन्यू लिस्ट तैयार करने बैठते हैं, तो उनके मन में जिस डिश का नाम सबसे पहले आता है वो पनीर होती है. सही कहा ना हमने? बिल्कुल सही…ऐसे में पनीर को भारतीयों की थाली का एक ऐसा हिस्सा कहना गलत नहीं होगा, जिसके बिना कोई भी दावत अधूरी लगती है. पनीर न केवल दावतों का जायका बढ़ाने के लिए बल्कि अपने प्रोटीन के लिए भी जाना जाता है. ये शाकाहारियों के खाने में प्रोटीन की कमी पूरा करता है.     लेकिन आजकल बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट का डर इतना बढ़ गया…

Read More

इंडिया का सबसे बड़ा फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 जल्द लौट रहा है. 16 खिलाड़ी मिट्टी से मेडल तक का सफर तय करेंगे. दूसरा सीजन और भी धमाकेदार होने वाला है. शो का टीजर रिलीज हो गया है. 4 नई टीमों को इंट्रोड्यूस किया गया है. टीवी की नागिन यानी प्रियंका चाहर चौधरी ने रियलिटी शो में धमाकेदार एंट्री मारी है. फिर शुरू होगा बैटलग्राउंड प्रियंका मुंबई स्ट्राइकर्स की ऑनर होंगी. भोजपुरी भौकाल्स को खेसारी लाल यादव लीड करेंगे. दिल्ली डोमिनेटर्स के मालिक पिछली बार की तरह अभिषेक मल्हान होंगे. तेलुगू टाइगर्स को कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी लीड करने…

Read More

भिलाई नगर. दुर्ग में गुम हुए 192 लोगों को पुलिस ने उनके परिवार से मिलाया। 13 दिन तक जिले और राज्य के अलग-अलग जगहों से ढूंढने की कार्रवाई चली। दुर्ग पुलिस के किए गए प्रयासों से न केवल जिले में बल्कि राज्य के अन्य हिस्सों से भी गुम इंसान को खोज निकाला। इन लोगों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया गया। इसके बाद कई घरों में खुशी लौट आई। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला दुर्ग में 1 से 13 अप्रैल तक गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन तलाश चलाया।…

Read More